ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नौकरी की है तलाश, तो यहां करें रजिस्ट्रेशन, 3 दिन तक पलकें बिछाए रहेंगी कंपनियां

 

Barabanki News... जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा बताया कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 25, 26 एवं 27 मार्च को नगर के राजकीय इण्टर कालेज के ऑडिटोरियम में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण प्रतिभागियों सहित हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां इस रोजगार मेले में साक्षात्कार / परीक्षा के माध्यम से चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना पंजीयन करा लें, किसी भी सहायता हेतु हेल्पलाइन नं0 155330 पर बात कर सकते हैं। पंजीयन न हो पाने की स्थिति में भी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों. बायोडाटा तथा फोटो सहित उपरोक्त तिथि तथा स्थान में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग हेतु कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा।

Barabanki News
looking
job
registration
companies 
laying 
eyelids

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ