Barabanki News...पूर्व एमएलसी कांति सिंह द्वारा शनिवार को फतेहपुर के श्री रामलाल शीत गृह में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ से सांसद डॉ एसपी सिंह ने महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तथ्यतः सिद्ध है कि जिस देश और समाज की महिलाएं सशक्त होंगी वही देश व समाज सशक्त बन सकेगा। अतिथियों का स्वागत कांति सिंह, निकिता सिंह और शिखरपाल सिंह द्वारा बुके भेंट कर किया गया तथा सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस एवं प्रत्याशी विधान परिषद (लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन 2026) ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में रजनी वर्मा द्वारा कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य महिलाओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव, ब्लॉक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज शीला सिंह, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधक सुधारानी वर्मा, पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा और लेखिका ज्ञानमती वर्मा प्रमुख रहीं। समाजसेवा, शिक्षा, राजनीति, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली करीब 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जूही सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनूप सिंह पटेल ने भी विचार प्रस्तुत किये।
अंत में पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश यादव विधायक, अरविंद यादव पूर्व एमएलसी, सरवर अली पूर्व विधायक एवं जनपद के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शिवाजी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल और रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ रजनी वर्मा की वंदना से हुआ और समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में हर एक की जुबान से महिला-सम्मान की सराहना होती रही। महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए यह आयोजन अत्यंत ऊर्जादायक तथा प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
Barabanki News
women
empowered
country
strong
Dr. SP Singh




0 टिप्पणियाँ