ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: एहतेमाम के साथ रोजा और तरावीह मुकम्मल करने वाले दो बच्चों का एज़ाज़

 

Barabanki News... नगर के सत्यप्रेमीनगर स्थित मस्जिद अक़्सा में रविवार शाम को 2 पारों की तरावीह मुकम्मल हो गई। इस दौरान पूरे एहतिमाम के साथ तरावीह पढ़ने और रोजे रखने वाले दो बच्चों को समाजी कारकुन डॉ एएच उस्मानी ने एज़ाज़ किया। 

नगर की उन तमाम मसाजिद में रविवार को कुरान मुकम्मल हो गया। जहां हर रोज दो पारे की तरावीह पढ़ी जा रही थी। इस दौरान मसाजिद में खास इंतेजाम किए गए। नमाजियों को मिठाई बांटी गईं और उनके लिए चाय पानी का भी इंतेजाम किया गया। इसी तरह नगर के सत्यप्रेमीनगर स्थित मस्जिद अक़्सा में भी कुरान मुकम्मल हो गया। कुरान मुकम्मल होने के बाद नमाजियों में तबर्रुक के तौर पर मिठाई बांटी गई और बाद में उनके लिए केसर दूध का इंतजाम किया गया। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता डॉ एएच उस्मानीू ने मस्जिद में पूरी मेहनत, लगन और तमाम एहतिमाम के साथ तरावीह पढ़ने वाले दो बच्चे हारिस और सुरैम को इनाम देकर उनका एजाज किया, ताकि दूसरे बच्चों को इससे तरगीब मिले और वो भी पूरे रमजान नमाज और तरावीह को पढ़ें। इऩाम पाकर दोनों बच्चे काफी खुश नजर आए। 

 आपको बता दें कि एहतिमाम के साथ तरावीह की सुन्नत अदा करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। बच्चे, तो बच्चे, समझदार लोग भी तरावीह के दौरान ढीले होते नजर आते हैं। पिछली सफों में खुसपुसाहट और गप्पें इसी का नतीजा होती हैं। ऐसे में इन दोनों बच्चों ने जिस एहतेमाम के साथ तरावीह मुकम्मल की और उन्हें एज़ाज़ से नवाजा गया। इससे दूसरों को तरग़ीब जरूर मिलेगी।

Barabanki News
Honour
two children 
completed 
Rosa 
Taraweeh 
Ehtemam

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ