Barabanki News... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के सह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख एवं राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक मनोजकांत ने कहा है कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भारत की सांस्कृतिक विरासत के मूल में सर्वे भवन्तु सुखिनः का दर्शन है। भारत का इतिहास समृद्धि से भरा पड़ा है। भारत के लोगों का भाव हमेशा वसुधैव कुटुंबकम् का रहा है, जो पूरे विश्व की मानवता के बारे में सोचता है।
सह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कुटुंब मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाए रखने में पूर्वजों एवं मनीषियों ने आचरण के महान आदर्श स्थापित किए। प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के संदर्भ की व्याख्या करते हुए कहा कि होली हमे यह संदेश देती है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। उन्होंने बताया कि होली हमे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के रंग में रंगने का अवसर प्रदान करती है। फाग गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधी। कवियों की देश भक्ति पर आधारित रचनाओं ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पुष्प होली का खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक अमरजीत, जिला संघ चालक डॉक्टर आरएस गुप्ता, जिला कार्यवाह सुधीर, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, नगर प्रचारक विभम, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, वीरेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, प्रभात, नन्हें सिंह, विजय आनंद बाजपेई, पारितोष, शिवम, प्रदीप जैन, कौशल किशोर त्रिपाठी, राम कुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, शिव कुमार व्यास, अमरीश अम्बर सहित काफी संख्या में लोग सपरिवार मौजूद रहे।
Barabanki News
Holi
Manoj Kant
message
social harmony

0 टिप्पणियाँ