ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आग ने राख कर दिया मजदूर का आशियाना

 

Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा में सोमवार सुबह मजदूर के छप्पर नुमा घर में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। नगर पंचायत कर्मियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड 4 के मजदूर रसूल अहमद सोमवार सुबह सुबह रसूल अहमद बीमार भाई को देखने लखनऊ गए थे, जबकि उनकी पत्नी मजूरी करने चली गई थीं। इसी बीच छप्पर नुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोस के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखी पांच हजार रुपए की नकदी,मोबाइल, कपड़ा,अनाज, बर्तन आदि घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। नगर पंचायत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है, राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Barabanki News
Fire
ashes
laborer
home

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ