ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DIOS ने मास साब को यूं पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट वाले परीक्षकों को दिए गुलाब

 

Barabanki News... जीवन बहुमूल्य है इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि एक जीवन पर पूरा परिवार आश्रित रहता है। उक्त उद्गार शनिवार को नगर के पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यक्त किये। उन्होंने कहा किशिक्षक समाज का आदर्श होता है, इसलिए उसको सबसे पहले ऐसे दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। 

 पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज में इण्टरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन कार्य संचालित है, जहां पर लगभग 500 परीक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन का कार्य किया जा रहा है। मूल्याकंन कार्य में कार से आने वाले कुछ परीक्षक बिना सीट बेल्ट लगाये आते हैं तथा बाइक से आने वाले कुछ परीक्षक बिना हेलमेट के आते हैं, जिसके कारण परीक्षकों के जान-माल का जोखिम बना रहता है तथा यह यातायात नियमों के भी विरूद्ध है। इसलिए यातायात नियमों के प्रति सचेत किये जाने हेतु प्रधानाचार्य राधेश्याम की पहल पर विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी तथा पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात निरीक्षक रामजतन यादव द्वारा ऐसे परीक्षकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। यातायात निरीक्षक द्वारा कहा गया कि यह गुलाब का फूल आपको इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि कल जब आप घर से निकलने लगे तो आपकी पत्नी, बेटा, बेटी इसी गुलाब के फूल के साथ आपको हेलमेट भी लाकर दें, जिससे आप गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंच कर सुरक्षित घर वापस आ सकें। 

बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट मूल्याकंन केन्द्र आने वाले परीक्षकों में शिव कुमार, मोहन लाल इंचर कॉलेज परसा, बावेश दीक्षित, न्यू जयहिन्द इंटर कॉलेज विशुनपुर, उस्मान खालिद, मो अनीस, मो फैज, शकील सुलतान, मो अब्दुलसलाम, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रदीप कुमार, राम भीख राजरानी इंटर कॉलेज गदिया, के प्रदीप त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, पटेल पंचायती इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट के रंजीत कुमार, एसएस कान्वेन्ट के राजनारायण मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर आरएसघाट के सुरेन्द्र कुमार, एचएलबी पब्लिक स्कूल, सिद्धौर के वृद्धिनाथ मिश्रा, प्रधानाचार्य सद्गुरू इंटर कॉलेज सेमरावां, अंकित कुमार, रामसेवक इंटर कॉलेज बड़ेल, कमलेश वर्मा, सॉई इंटर कॉलेज आदि शिक्षक तथा पंकज श्रीवास्तव, सेवा निवृत्त लिपिक राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी, दिव्य सिंह, वरिष्ठ सहायक, रजकीय इंटर कॉलेज बेलहरा, राहुल त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक, जिला विद्यालय निरीक्षक, , आरक्षी प्रवीण कुमार यादव, वसीम, साधना, राजाकीय बालिका इंटर कॉलेज देवां रहे।

Barabanki News
DIOS 
taught
Mass Saab 
recitation
traffic rules
roses 
helmets
seat belts
examiners

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ