Barabanki News... नवाबगंज तहसील में लखनऊ-बाराबंकी रोड पर कुरौली स्थित एलपीएस स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन 12 मार्च को किया जाएगा। उद्घाटन के फौरन बाद एलपीएस के तमाम ब्रांचों की बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए एलपीएस की प्रिंसिपल ऋतु सिंह ने कहा कि सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि लखनऊ पब्लिक स्कूल एलपीएस चौराहा छात्रों की विशेष मांग पर महाप्रबन्धक शिखर पाल सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन आगामी 12 मार्च को सुबह 11 बजे स्कूल के चेयरमैन और प्रतापगढ़ से सांसद डॉक्टर एसपी सिंह के द्वारा किया जायेगा। बास्केटबॉल कोर्ट उद्घाटन के तुरन्त बाद विद्यालय की अनेक शाखाओं के छात्र की टीमों के बीच प्रतियोगितायें सम्पन्न होंगी।
प्रिंसिपल डॉ ऋतु सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए खेल की अनेक सुविधाओं के साथ बास्केटबॉल का जुड़ना छात्रों में स्किल संवर्द्धन हेतु बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। डॉ सिंह ने अभिभावकों एवं साहित्यिक समाज गणमान्य लोगों को इस अवसर पर विद्यालय आने की अपील भी किया है।
Barabanki News
Basketball court
ready
LPS
tournament
inauguration

0 टिप्पणियाँ