ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: सर्वाेदय विद्यालयों प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

 

Lucknow News... प्रदेश में समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों (पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय पैटर्न पर संचालित ये विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं, जहां कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए चयन होगा। 

 जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में प्रवेश के लिये 22 मार्च तक आवेदन किये जा सकेंगे। इसके लिये प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को होगी, और 31 मार्च को सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।

 गांव के छात्रों को 85ः और शहरी छात्रों को 15ः सीटों में प्राथमिकता मिलेगी। आरक्षण के तहत 60ः सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 25ः अन्य पिछड़ा वर्ग और 15ः सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। कक्षा 6 और 7 में 70 सीटें होंगी, जबकि कक्षा 8 और 9 में भी रिक्तियों के अनुसार प्रवेश होगा। कक्षा 11 में अधिकतम 20 छात्रों को एडमिशन मिलेगा। 

 पूरी प्रवेश प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी और प्रश्नपत्रों का निर्माण व मूल्यांकन क्प्म्ज् द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के 94 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी। सभी चयनित छात्रों की कक्षाएं 1 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा मिले और हर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाए।

Lucknow News
Application 
process
admission
Sarvadya schools
exam 
done 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ