ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड वेट लैंड डे, झील पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

Barabanki News... विश्व आद्र दिवस पर पूरे डलई ब्लॉक क्षेत्र के सरायबराई गांव स्थित झील पर वन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निजी विद्यालयों के सैकड़ों बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के पूर्व झील के आस पास निवास कर रहे शीत प्रदेशों के साइबेरियन पक्षियों को दिखाया गया व उनके बारे में जानकारी दी गई। 

 कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट ने कहा कि वर्ष 2025 की वेटलैंड्स की थीम हमारे साझा भविष्य की थीम आद्रभूमियों की रक्षा करना है। वेट लैंड्स अर्थात आद्रभूमि मानव कल्याण और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उप वन क्षेत्राधिकारी अवनीश द्विवेदी ने बताया कि आद्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करने में बड़ी भूमिका निभाते है। ये कई जलीय जीव और जंतुओं का आवास होते है। इतना ही नहीं ये प्रवासी पक्षियों के रहने के लिए भी अनुकूल होते है इनके लुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी चीजों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। 

 उन्होंने आज के समय आम जन द्वारा किए जा रहे प्लास्टिक उपयोग और सही तरीके से प्लास्टिक निस्तारण न होने से भूगर्भ जल के गिरते स्तर और जल के दूषित होने की जानकारी साझा की। उप वन क्षेत्राधिकारी ने आज के दौर में किसानों द्वारा खेतों में भारी मात्रा में किए जा रहे रासायनिक खादों कीटनाशक के उपयोग से भूमि,मानव जीवन और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी राम सनेही घाट विशाल गुप्ता, उप वन क्षेत्राधिकारी अवनीश द्विवेदी, वन दरोगा ओपी यादव, मो. आशिफ, वन रक्षक प्रवीण तिवारी, ऋषभ शर्मा, राजेश विनोद,प्रधान सुरेश चंद्र गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव विद्यालय के छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Barabanki News
World Wet Land Day
celebrated 
great pomp
program 
lake

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ