ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रफी अहमद किदवाई ने मुल्क को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया-अम्मार रिजवी

 

Barabanki News... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रफी अहमद किदवाई की जयंती के मौक़े पर मसौली कस्बा स्थित उनके मकबरे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंगलवार की भोर मजार पर मिलाद एवं पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रफी अहमद किदवाई ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अम्मार रिजवी ने इस मौके पर कहा कि देश की आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्व रफी साहब द्वारा किए गए संघर्ष को भुलाना सम्भव नहीं है। यह वह सरजमीं है, जहां ऐसे शख्स ने जन्म लिया था। जिसने हिन्दुस्तान को सियासी ताकत एवं राजनीतिक सूझबूझ से मुल्क एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। जब भी इतिहास के पन्नों को पलटेंगे, तो उनकी हमेशा यादें ताज़ा हो जायेगी। 

ट्रस्ट के सचिव रामनगर विधायक फ़रीद महफूज किदवाई ने कहा कि उनका संघर्ष पूर्ण जीवन रहा है। जिससे हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रफी साहब ने देश की आजादी के साथ सच्चाई का साथ देने वाले शख्स थे। जिनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी भुला पाना मुश्किल होगा। हम यही चाहते हैं कि विद्यालय के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। अपने गांव और माता-पिता का नाम रोशन करें। ट्रस्ट ने छात्राओं के लिए कम्पयूटर सेन्टर, सिलाई कढ़ाई के आलावा डिग्री कालेज के लिए बिल्डिंग का निर्माण करा रही है। 

 वहीं रफी मेमोरियल इण्टर कालेज मसौली चौराहा पर रफी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण प्राचार्य विजय बहादुर एवं अन्य शिक्षकों ने किया। रफी मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की शिक्षिका बेनजीर खालिद के संचालन मे आयोजित किया गया। रफी मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कालेज की प्राधानचार्य सबा जाहीर, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय,असरा किदवई,राबिया उजमा, सऊद अहमद किदवई, तारिक किदवई सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Barabanki News
Rafi Ahmed Kidwai 
worked
unite 
country
Ammar Rizvi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ