Barabanki News... खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बहुत कार्य कर रही है। विश्व पटल पर जनपद का नाम रोशन करने वाले बाबू केडी सिंह की स्मृति को सहेजते हुए उनके आवास को स्मारक के रूप में बनाने का निर्णय सराहनीय है। इससे नवोदित खिलाड़ियों में खेल की भावना बढ़ेगी और जनपद का नाम रोशन होगा।
यह बात रविवार को नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाली हेम्स ट्राफी के भारत में विजेता रहे कुंवर दिग्विजय सिंह (केडी सिंह बाबू) की जयन्ती पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कर रहे महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कही। इस मौके पर गांधी भवन में केडी सिंह बाबू के चिल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस पहले महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बंकी खेल मैदान में के.डी सिंह बाबू की याद में हॉकी मैच भी खेला गया और सभी खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
सभा में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि केडी सिंह बाबू ने अपनी प्रतिभा से हॉकी को अमर कर दिया। सही मायने में वह देशरत्न थे, हैं और रहेंगे। भारत सरकार को उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से विभूषित करना चाहिए। जो कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि खेल को बढ़ावा तभी मिल सकता है जब खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल मैदान की व्यवस्था दी जाए। नगर में एक अतिरिक्त मिनी स्टेडियम या खेल मैदान की बहुत आवश्यकता है। जिससे नई पीढी के होनहार खिलाडियों को तैयार किया जा सके। इस मौके पर पूर्व विधायक सरवर अली खान, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, अशोक जायसवाल, जाहिद हुसैन, मृत्युंजय शर्मा, बराती लाल वर्मा, विनय कुमार सिंह, नीरज दूबे, सत्यवान वर्मा, मुजीब अहमद, मोहम्मद अयाज अंसारी, निसार अहमद, दीपक रावत, महफूज अंसारी, मोहम्मद समद, आफताब आलम, सोमनाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे।
Barabanki News
KD Singh Babu
Bharat Ratna
Rajnath Sharma

0 टिप्पणियाँ