Barabanki News... पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की 86वीं जयंती के मौके पर बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जेएसवी क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। 4 दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 8 फरवरी को करेंगे।
बाराबंकी क्रिकेट एससोशशन के द्वारा आयोजित ये टूर्नामेंट नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। 11 फरवरी को स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा का जन्मदिन होता है। टूर्नामेंट में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की 6 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें लॉर्ड बालाजी क्रिकेट अकादमी, पेस बॉलर क्रिकेट अकादमी, ध्रुव क्रिकेट अकादमी, सीआईसी क्रिकेट अकादमी, यॉर्क क्रिकेट अकादमी और एसकेटी क्रिकेट अकादमी प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले जाएंगे ।
जेएसवी ग्रुप के चेयरमैन जतिन वर्मा ने बताया कि इस बार बाबू जी की जयंती पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। अगले वर्ष हॉकी, कबड्डी, खो-खो जैसे खेलों को भी इसमें जोड़ा जायगा और प्रयास किया जायेगा कि ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर श्रेया वर्मा ने जेएसवी कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। सुधा रानी वर्मा ने बताया कि इस वर्ष सारे कार्यक्रम हर वर्ष की तरह आयोजित होंगे। इस बार पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूकिं बाबू जी नवजवानों को बहुत प्रोत्साहित करते थे। इसलिए खेलों का भी आयोजन उनके जन्मदिन के अवसर पर कराया जा रहा है। उन्होंने सभी नगर वासियो से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जेएसवी ग्रुप के डायरेक्टर जतिन चौधरी, श्रेया वर्मा, बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर चौधरी अहमद जावेद, संयुक्त सचिव अंकुर माथुर, राजेश अरोरा बब्बू, जतिन चौधरी, अफाक अली, रवि वर्मा आदि मौजूद थे।
Barabanki News
JSV cricket tournament
trophy
launched
SP
state president
inaugurate

0 टिप्पणियाँ