ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हरियाणा ने लखनऊ को शिकस्त देकर खिताब किया अपने नाम

 

18वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट लीग 

पीयूष गिरधर बने मैन ऑफ दी मैच 111 अहान पोद्दार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट

Barabanki News... नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही 18वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइज मनी क्रिकेट लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में विजय यादव क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद, हरियाणा) ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से रिजुल पटेल ने 57 रन, शौर्य सिंह ने 49 रन, कृतज्ञ सिंह ने 46 रन एवं अक्षदीप नाथ के 41 रनों की बदौलत 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 292 रन बनाए। विजय यादव क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद, हरियाणा) की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अविनाश कुमार ने एवं पियूष गिरिधर ने 3 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने विजय यादव क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद, हरियाणा) से बल्लेबाजी करते हुए अहान पोद्दार ने 89 रन, यश अदाना ने 66 रन एवं पियूष गिरिधर के नाबाद 39 रन की बदौलत 37.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शौर्य सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट प्राप्त किया। 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह 'गोप' एवं सेवंथ डे स्कूल के प्रबंधक आफाक अली ने पीयूष गिरिधर को उनके बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए दिया।

टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बल्लेबाज हिमांशु असनोरा को बेस्ट बैट्समैन, बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले विजय यादव क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद, हरियाणा) के गेंदबाज आयुष को बेस्ट बॉलर एवं सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड खेल के लिए विजय यादव क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद, हरियाणा) के अहान पोद्दार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। श्री साई विजय अरोड़ा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राजेश अरोड़ा 'बब्बू' द्वारा अनिल सागर एवं नसीम कीर्ति को दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह 'गोप', सांसद तनुज पुनिया, डॉक्टर कुलदीप वर्मा, बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान, सचिव डॉक्टर चौधरी अहमद जावेद, उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा (बब्बू), मोहम्मद आसिफ, अतीक अहमद शद्दु, आफाक अली, तारिक़ जिलानी, अनस उल्लाह किदवई, रवि श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, सुजीत चतुर्वेदी, जतिन चौधरी आदि उपस्थित थे।


 Barabanki News
Haryana 
defeated
Lucknow
won 
 title

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ