Barabanki News... जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) बड़ा रिकार्ड बनाने जा रहा है। BDCA की तरफ 15 फरवरी से शुरु होने वाला 18वां चौधरी आसिफ मेमोरियल टूर्नामेंट इस बार ICC के फुल फॉर्मेंट में खेला जाएगा। पूरे यूपी में फुल ICC फॉर्मेट में क्रिकेट टूर्नामेंट कराने वाला BDCA पहला जिला होगा।
बाराबंकी के एक होटल में प्रेस कांफ्रेस के दौरान BDCA के सचिव डॉक्टर अहमद जावेद ने बताया कि 18वां चौधरी आसिफ मेमोरियल नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार 50 ओवर्स का होगा। इसमें दोनों इंड से अलग-अलग बॉल्स से ओवर्स कराए जाएंगे। ये टूर्नामेंट इस बार वाइट बॉल से खेला जाएगा। यानि पूरा टूर्नामेंट ICC फॉर्मेट में खेला जाएगा। BDCA के सदस्य अंकुर माथुर ने बताया कि बाराबंकी फुल ICC फॉर्मेट में टूर्नामेंट कराने वाला पहला जिला होगा। अभी तक प्रदेश का कोई भी जिला इस तरह की पहल नहीं कर सका है।
वहीं 18वें चौधरी आसिफ मेमोरियल नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 15 फरवरी को प्रदेश के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप सुबह 11 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की पत्नी सुधा वर्मा भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इकाना के सीएमडी उदय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 23 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें शामिल होंगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, जालौन, मुरादाबाद और लखनऊ की टीम हिस्सा ले रही है। उन्होंंने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में विजय अरोरा के नाम पर लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार भी दिया जाएगा। टूर्नमेंट के अंपायर बीसीसीआई और यूपीसीआई के पैनल के होंगे।
Barabanki News
BDCA
record
first time
Chaudhary Asif Memorial Tournament

0 टिप्पणियाँ