Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के वजीउद्दीनपुर गांव में एक मासूम बच्चा दुर्लभ बीमारी डिप्थीरिया से ग्रसित पाया गया है। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग गांव का घर-घर सर्वे करा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वजीउद्दीनपुर के सोनू के ढाई वर्ष के मासूम बच्चे अभिषेक को करीब एक हफ्ते पूर्व बुखार आने के बाद उसका गला रूंध गया था। सोनू अपने बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले गया। जहां चिकित्सकों ने देखकर दवा दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी फायदा ना होने पर चिकित्सकों ने अखिलेश को आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ भेजा। जहां कई परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बच्चे में डिप्थीरिया की पुष्टि की। बच्चे को केजीएमसी ट्रांसफर कर दिया है, जहां पर उसका इलाज अभी भी जारी है। मासूम के पिता के मुताबिक ग़ला रूंधने के कारण अभिषेक पानी के साथ दवाई तक गले से नीचे नहीं उतार पा रहा है। दूसरी ओर मासूम को डिप्थीरिया बीमारी होने की जानकारी मिलते ही। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह हरकत में आकर गांव में कई स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर मंगलवार से घर-घर सर्वे करना शुरू कर दिया है।
मासूम बालक के पिता सोनू के मुताबिक चिकित्सकों ने टीका ना लगे होने के कारण बच्चे को डिप्थीरिया होने की बात कही है। सोनू बताते हैं कि गर्भ से लेकर अब तक बच्चे को स्वास्थ्य कार्यकर्ती द्वारा टीका लगाया गया था, लेकिन उसे अन्य टीकों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Barabanki News
confirmation
diphtheria
innocent
child
doctors
reason

0 टिप्पणियाँ