Barabanki News... जिले के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के रकबा गांव में बीती रात अलाव की चिंगारी से छप्पर में आग लग गयी। गांव वालों की मदद से आग को काबू करने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि छप्पर में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। आग में झुलस कर दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घुंघटेर थाना क्षेत्र के रकबा गांव के सतीश यादव पुत्र रमेश यादव गांव के बाहर छप्परनुमा घर बनाकर रहते है। मंगलवार की बीती रात ठंड अधिक होने के चलते उन्होंने अलाव जलाया था। अचानक अलाव की चिंगारी से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। परिजनों की चीख पुकार के बाद गांव वालों ने दौड़कर राहत बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तबतक घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। आग में घर मे रखा चावल, गेहूं, दालहन, तिलहन, कपड़े, नगदी व अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर खाक हो गई हैं। वहीं आग से दो गौ-वंश भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की लेखपाल को भेजकर आग से हुए नुकसान का आकलन कराने के साथ पीड़़ित को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जायेगी।
Barabanki News
spark
bonfire
turned
flame
roof
burnt
ashes
cows
burnt

0 टिप्पणियाँ