ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: वैशाली एक्सप्रेस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

 

Barabanki News... उत्तर भारत मेंं ठंड का कहर लगातार जारी है। घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में बीती रता जिले से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान जिले के 65 वर्षीय वशिष्ठ सिंह, वैशाली एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। थर्ड एसी बी3 कोच में यात्रा कर रहे वशिष्ठ सिंह के साथ उनका बेटा दीपक भी सफर कर रहा था। ट्रेन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति को देख यात्रियों और परिजनों ने सेन्ट्रल कंट्रोल रूम को सूचना दी।

   

जब ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Barabanki News
Passenger's 
health 
suddenly 
deteriorates 
Vaishali Express
dies

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ