ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पैसे के आभाव में कोई प्रतिभा दबेगी नहीं, DFA करेगा हर संभव मदद-अजय त्रिपाठी

 

Barabanki News... उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा है कि बाराबंकी और अयोध्या में फुटबॉल के लिए बेहतरीन पोटेंशियल है। उन्होंने कहा कि यहां फुटबॉल के लिए जागरूकता तो है ही, यहां की लड़कियों को भी फुटब़ॉल में काफी लगाव है। अजय त्रिपाठी शनिवार शाम नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यालय पर अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन एवं बाराबंकी फुटबॉल एसोसिएशन के कमेटी का पुनर्गठन एवं नवीनीकरण करने पहुंचे थे।

   

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अजय त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कहा कि यहां की बेटियां नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेल रही हैं। इससे ज्यादा प्रतिभा और क्या होगी। यहां की बेटी अगर नेशनल टीम में जगह बना रही है, ये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी चीज ये है कि हमारे फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि और सचिव सज्जाद हुसैन फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जो भी जरूरत होती है, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां फुटबॉल में जो भी आगे बढ़ना चाहता है। यहां की कमेटी किसी तरह की कमी नहीं होने देगी। गरीब लड़कियों को आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गरीब लड़की में अगर प्रतिभा है, तो उसे दबाया नहीं जा सकता। उऩ्होने आश्वस्त किया कि अगर किसी में प्रतिभा है, तो उसके लिए पैसे की आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला एसोसिएशन इसी लिए है कि वो प्रतिभाओं को निखारने के में मदद करे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में बैठक संपन्न कराई गई तथा मुख्य बिंदुओं पर फुटबॉल खेल की गतिविधियों को बढ़ाने की चर्चा की गई। साथ ही साथ अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन की नवीनीकरण में राजीव यादव संयुक्त सचिव, सैयद मेहंदी कोषाध्यक्ष, रिंकू सिंह सदस्य, धर्मेंद्र कुमार सदस्य, अध्यक्ष अमित पाठक, उपाध्यक्ष अमित सिंह, को सर्वसम्मति से चुना गया तथा महासचिव पद पर सज्जाद हुसैन पर मोहर लगाई गई। बाराबंकी फुटबॉल एसोसिएशन में राजू श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष एवं मुंतशिर खान को उपाध्यक्ष तथा एक बार पुनः बाराबंकी फुटबॉल एसोसिएशन में महासचिव के पद पर सज्जाद हुसैन को चुना गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाराबंकी जैसी अमूल धरती पर जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रतियोगिता करना सी लाइसेंस डी लाइसेंस भी कराया जाना एवं ऑफिशियल रेफरशिप का कोर्स करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त अयोध्या एवं बाराबंकी के पदाधिकारी मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार, संतोष जायसवाल, राजेंद्र सिंह बग्गा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, विकास यादव, ज्योति यादव, लक्ष्मी झा, पूजा झा, रानी झा, इंद्राकान झा आदि लोग मौजूद थे।

Barabanki News
talent 
suppressed 
lack 
money
DFA 
provide 
possible 
help 
Ajay Tripathi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ