ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: तृतीय अज़ीज़ अहमद खां स्मारक राज्यस्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का चैंपियन बना लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल

 

Barabanki News...नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे अज़ीज़ अहमद खां स्मारक राज्यस्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल ने साईं हॉस्टल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

   

रविवार शाम कड़ाके की सर्दी में खेला गया फाइनल मैच बहुत शानदार रहा। खिताब की होड़ के लिए खेल रही लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल और साईं हॉस्टल की टीम पर सर्दी का जरा भी असर नहीं दिखा। दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले हॉफ में लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल के श्रद्धा ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त बना ली। जवाब में पहले हाफ में साईं हॉस्टल काफी संघर्ष करता नजर आया। दूसरे हाफ में भी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 1-0 की बढ़त बनाए लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल की टीम दूसरे हाफ में भी साईं हॉस्टल पर पूरा दबाव बनाए रही। साईं हॉस्टल की टीम ने कई बार बाल को डी तक पहुंचाया लेकिन लखनऊ स्पोर्ट हॉस्टल की टीम ने जबरदस्त डिफेंस करते हुए गोल नहीं होने दिया। दूसरी तरफ साईं हॉस्टल की टीम ने भी बेहतरी प्रदर्शन किया और लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम को गोल नहीं करने दिया। कई बार लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम डी तक पहुंची लेकिन बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए साईं हॉस्टल के खिलाड़ियों ने उन प्रयासों को गोल में परिवर्तित नहीं होने दिया।

   

कड़ाके की ठंड में हो रहे फाइनल मैच का अतिथियों ने भी खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो जीते उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और जो टीम कामयाब नहीं हो सकी उसने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद तनुज पूनिया ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

   

इसके बाद विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई और साथ में ही विजेता टीम को 20 हजार का और उपविजेता टीम को 17 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया गया।

   

इससे पहले तृतीय अज़ीज़ अहमद खां स्मारक राज्यस्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार की सुबह पहला सेमी फाइनल मैच खेला गया। इसमें साईं हॉस्टल लखनऊ ने बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन की टीम को दो गोल से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। पहले क्वार्टर फाइन की शुरुआत में ही साईं हॉस्टल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए। पहले क्वार्टर में खेल के छठे मिनिट में शशिकला ने शानदार मैदानी गोल कर के लीड हासिल कर ली। तुरंत बारहवें मिनिट में साक्षी ने गोल करके स्कोर दो जीरो कर देने से ने मैच जीत लिया।

   

दूसरा सेमी फाइनल लखनऊ हॉस्टल और कर्मपुर एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल की विभा ने गोल करके मुकाबला एक गोल से जीत लिया।

   

इस अवसर पर हॉकी सचिव मजहर अज़ीज़ खान, अध्यक्ष महबूब किदवई,मोहमद मोहसिन,ओलपिक संघ के सचिव धीरेंद वर्मा जगदीश वर्मा, इरफान कुरैशी,हुमायूं नईम खान,डॉ खुशी राम वर्मा,अविरल सिंह,ज़मीरुल हसन,हशमत अली गुड्डू, सरवर नवाब,राशिद अज़ीज़ खान चंदा रानी,विवेक प्रकाश सिंह आदि खेलप्रेमी मौजूद थे।

Barabanki News
Lucknow Sports Hostel 
champion 
3rd Aziz Ahmed Khan Memorial State Level Women Hockey Tournament


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ