ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: KD सिंह बाबू की कोठी बनेगी स्मारक, बजट भी पास

 

Barabanki News... प्रदेश सरकार ने अंतराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी पद्मश्री बाबू केडी सिंह के नगर के सिविल लाइन्स स्थित पैतृक आवास को खेल प्रेमियों की माँग पर बाबू केडी सिंह आवास को स्मारक एवं संग्रहालय के रूप में परिवर्तित किए जाने हेतु सहर्ष स्वीकृति एवं धन आवंटन प्रदान किया गया।
यह जानकारी आज यहां जिलाधिकारी  सत्येन्द्र कुमार ने के.डी. सिंह बाबू जी की कोठी में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण से हाकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलेगी, जिससे देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केडी सिंह बाबू ने अपनी पूरी टीम तैयार की और जिस तरीके से उन्होंने इसका नेतृत्व किया जिसकी वजह से हमारे देश में हॉकी का झंडा बुलंद रहा। बाबूजी ने एक कोच के रूप में भी बहुत अच्छे काम किए , जिसकी वजह से ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हमारी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर अवसर पर उन्होंने  मुख्यमंत्री  का बहुत - बहुत आभार व्यक्त किया। 

 इस अवसर पर राज्य मंत्री खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सतीश चंद्र शर्मा, मा. जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, अपर निदेशक सृष्टि धवन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद संजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।

Barabanki News
KD Singh Babu's
house 
become
memorial
budget 
passed

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ