ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DM ने जारी किया आदेश, 11 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक स्कूल

 

9-12 तक सुबह 10 से शाम साढ़े 3 तक कक्षाएं लगाने के निर्देश 

Barabanki News... जिले में कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने प्री नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी प्राइवेट विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही कक्षा 8 से ऊपर तक की कक्षाओं को 10 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक चलाने का निर्देश दिया है। 

 आपको बता दें कि जिले में अत्यधिक उच्च का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति बनी हुयी है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता-2023 की धारा-163 के तहत आदेश पारित किया है कि जनपद के सभी बोर्डों की कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त सरकारी और गैर सरकारी प्राइवेट विद्यालयों में 08 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन बन्द रहेगा। वर्ग 3 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेंगी। यह आदेश 8 से 11 जनवरी तक जनपद में प्रभावी रहेगा।

Barabanki News
DM 
issued 
order
schools 
class 8 
remain 
closed 
January 11

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ