ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: बाराबंकी समेत 36 जिलों के लिए अलर्ट जीरी, गरज-चमक के साथ बारिश और गिर सकते हैं ओले

 

Lucknow News... मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों को लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 36 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जारी की गई है। साथ ही इन 36 जिलों में ओले गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। 

 आपको बता दें कि दो दिन धूप के बाद रविवार को एक बार फिर सर्दी ने वापसी की है। सर्द हवाओं और बेमौसम बारिश ने तापमान में काफी गिरावट की है। बारिश और हाड़ कंपा देने वाली हवा की वजह से लोग वीकेंड में भी घरों में दुबके हैं। वहीं मौसम में इस बदलाव से फसलों को काफी नुकसान की उम्मीद है। इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। 

 जिले में रविवार की सुबह बारिश और तेज हवाओं से मौसम एक बार फिर तब्दील हो गया है। घटते तापमान के बीच सुबह करीब पौने 6 बजे से बारिश की बूंदाबांदी शुरू हुई। हल्की बारिश के साथ सर्द हवाओं का भी सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भी 11-12 जनवरी को तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसी क्रम में आज पूरा दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश और तापमान में एकदम से भारी गिरावट की वजह से ज्यादातर लोग वीकएंड के बावजूद घरों में दुबके पड़े हैं। जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं वो लोग रैन कोट और गर्म कपड़ों से लैस होकर निकल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। खराब मौसम की वजह से आलू और सरसों की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। दोनों फसलों को बचाने के लिए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। 

 किसानों के मुताबिक आलू की फसल को तो कच्चा पक्का खोदा जा सकता है और उसके बाद खाली खेत में पिपरमेंट भी लगाई जा सकती है, लेकिन अभी सरसों फसलों में देरी है। उसे काटा नहीं जा सकता है। तेज हवा या बारिश ज्यादा हुई तो यह खड़ी फैसले गिर सकती है और हमारा काफी नुकसान हो सकता है।

किसानों के साथ बदले मौसम ने दूध दही विक्रेताओं को भी परेशान किया है। खराब मौसम की वजह से वो वक्त पर दूध और दही नहीं पहुंचा सके। इसकी वजह से लोगों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा है।

Lucknow News
Alert
districts 
Barabanki
rain 
thunder 
hail 
occur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ