Barabanki News... जिले में सर्दी के मौसम ने दस्तक थे। जिले के ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा इस कद्र घना था कि सुबह गाड़ियों की हेड लाइट जलती नजर आई। कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रखी थी। कोहर घना होने की वजह से विजबिल्टी भी काफी कम रही है। जरा से दूर पर भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।
जिले में घने कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। इसी के साथ ठंड का एहसास भी होने लगा है। अचानक मौसम में हुए बदलाव से शुक्रवार की सुबह हाइवे पर कोहरे की घनी चादर छाई नजर आई। चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। इसकी वजह से हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए और दो पहिया व चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा।
यातायात प्नभारी रामयतन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। कोहरे में गाड़ी ज्यादा तेज ना चलाएं, ताकि सामने खड़े वाहन व आगे की तरफ से आने वाले वाहन को आसानी से देखा जा सके। इसके अलावा आगे चलने वाले वाहनों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखें। कोहरे के समय वाहन के आगे पीछे की लाइट को ठीक रखें। साथ ही गाड़ी के वाइपर को भी पूरी तरह जरूर ठीक करा लें, जिससे फ्रंट मिरर साफ किया जा सके।
Barabanki News
Winter
knocked
district
dense
fog
pace

0 टिप्पणियाँ