Barabanki News... सारनाथ में हाई प्रोफाइल जुए से 40 लाख रुपये पार किए जाने के मामले में योगी सरकार पर चुटीले अंदाज में तंज किया है। अखिलेश ने कहा कि यूपी में फिल्म सिटी तो नहीं बनी, लेकिन लगता है फ़िल्म की रीयल लोकेशन शूटिंग शुरू हो गयी है। सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक अखबार की खबर को शेयर करते हुए लिखा, "उप्र में ‘फ़िल्म सिटी’ तो नहीं बनी, लेकिन लगता है फ़िल्म की रीयल लोकेशन शूटिंग शुरू हो गयी है। सारनाथ में हाईप्रोफ़ाइल बिल्डिंग में खेले जा रहे हाईप्रोफ़ाइल जुए में हाईप्रोफ़ाइल स्टाइल में एक छापा पड़ा और कोई माल लेकर नदारद हो गया। इस फ़िल्म का क्लाइमेक्स ये है कि देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र के निकटस्थ हुई इस वारदात की हिस्सेदारी में असली दावा किसका होगा?
यह रहस्य जानने के लिए देखते रहिए भाजपाई भ्रष्टाचार की धारावाहिक फ़िल्म : ‘वर्दीवाला लुटेरा’"
आपको बता दें कि वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में गुरुवार की रात रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में जुए के दौरान पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर ने 40 लाख रुपये जब्त कर लिए थे। सिविल ड्रेस में पहुंचे दूसरे युवक ने रुपये बैग में भरकर चंपत हो गया था। जुआ हाईप्रोफाइल लोगों का था, तो सब शांत हो गए, लेकिन डेढ़ लाख रुपये हारने वाले ने राज खोल दिया। उसके अनुसार जुएं के फड़ पर कचहरी क्षेत्र के चर्चित साड़ी कारोबारी का बेटा और एक दल से जुड़े नेता ‘महाराज’ और एक कथित ड्राइवर भी था। वहीं अन्य कुछ कारोबारी भी शामिल थे। मामला खुलते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, अधिकारियों को सूचना मिली तो घटनास्थल और उससे जुड़े लोगों की तलाश तेज हुई। सीपी के निर्देश पर डीसीपी वरुणा मामले की जांच कर रहे हैं। अपार्टमेंट के एक गार्ड के मुताबिक 7 नवंबर की रात एक वाहन से दो लोग पहुंचे थे। एक युवक सफेद शर्ट में था, जबकि पीछे एक निरीक्षक थे। सफेद शर्ट पहने युवक ने खुद को सीएण का एसओडी बताया और वाहन सीधे लिफ्ट के सामने रोका था।
Barabanki News
UP News
Sarnath
samajwadi party
Akhilesh yadav


0 टिप्पणियाँ