Barabanki News... जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में विज्ञान की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल करते वक्त 4 छात्रों की हालत बिगड़ गई। उन्हें खासी आने लगी। इसके बाद चारों को सीएचसी लाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सभी बच्चे पूरी तरह स्वास्थ्य हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों को विज्ञान अध्यापक जेमिनी कुमार विज्ञान की प्रयोगशाला में ले गए थे। बताया जा रहा है कि लैब में प्रैक्टिकल के दौरान दियानत नगर के हर्षित सिंह पुत्र जंग बहादुर, रसूलपुर के आशीष पुत्र राम मनोरथ, खपरुवा गांव के प्रतीक यादव पुत्र सुशील कुमार और दियानगर के सत्यम अवस्थी पुत्र मनोज कुमार अवस्थी कुछ समस्या हुई और फिर चारों को खांसी आने लगी। एतिहात के तौर पर चारों को सीएचसी सतरिख ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्रतीक व सत्यम को इलाज करने के बाद घर भेज दिया तथा हर्षित जो अस्थमा का मरीज है। उसे और हर्षित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वो दोनों भी स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। इस तरह सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दो बच्चों को उनके अभिभावक अपने साथ घर लेकर चले गए हैं। हादसे की वजह गैस लीक होना बताई जा रही है।
Barabanki News
School
Laboratory
Practical

0 टिप्पणियाँ