BARABANKI NEWS... लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जेपी एनआईसी सेंटर को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार की रात कथित तौर पर सील करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रात के अंधेरे में टीन से सेंटर के मुख्य द्वार को बंद करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि सपा अअध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार सुबह यहां जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने आने वाले थे। सोशल मीडिया पर जेपी एनआईसी सेंटर को टीन से बंद करने की खबरें वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष वहां खुद पहुंच गए। इससे पहले एक्स पर सेंटर को बंद करने का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां आने के बाद एक्स पर सपा ने कई पोस्ट डालकर सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जेपी एनआईसी सेंटर से जुड़ा एक वीडियो अपने अधिकारिक एक्स से पोस्ट किया। जिसमें कुछ व्यक्ति जेपी एनआईसी की मुख्य गेट के ऊपरी हिस्से तक टीन लगाते दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने लिखा "किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं। वहीं, इस मामले में सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने हमला बोल दिया है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जैसे दल चाहे जितने बड़े हो जाएं, अपना दायरा कितना ही बड़ा कर लें। भाजपा अपने आपको देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी साबित कर लें, लेकिन उनकी सोच बहुत संकीर्ण और दोयम दर्जे की है।"
यही वीडियो सपा के अधिकारिक हैंडल से भी एक्स पर शेयर किया गया, जिसमें लिखा गया, "लोकतंत्र पर निरंतर कर रही प्रहार, निकम्मी भाजपा सरकार! यूपी सरकार द्वारा लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर उनके नाम पर बने JPNIC पर दुबारा ताला लगाने का प्रयास, अत्यंत निंदनीय। जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने देना भाजपा की गंदी राजनीति को दर्शाता है। इस जनविरोधी सरकार ने लखनऊ में बने JPNIC जैसे विकास कार्य को बरबाद करके महापुरुषों का अपमान किया है। समाजवादी इन तानाशाहों के आगे झुकेंगे नहीं !"
इसके बाद करीब आधी रात अखिलेश यादव भी जेपी एनआईसी सेंटर पहुंचे, उन्होंने पूरे मौके का मुआएना किया। वहां मौजूद मजदूरों से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो।" अखिलेश ने आगे कहा कि, "हर वर्ष जय प्रकाश जयंती के दिन समाजवादी लोग यहां इकट्ठे होते थे, ये कोई पहली बार नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि JPNIC बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो।"
आपको बता दें कि पिछले साल भी अखिलेश यादव को जेपी को श्रद्धांजलि देने के लिए जेपीएनआईसी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने का प्रवेश नहीं मिला था। इसके बाद अखिलेश जेपी एनआईसी के करीब 8 फीट ऊंचे गेट को फांदकर माल्यार्पण के लिए अंदर पहुंचे थे।
BARABANKI NEWS.
AKHILESH YADAV
SAMAJWADI PARTY
JAIPRAKASH NARAYAN
JP NIC LUCKNOW
YOGI
UTTAR PRADESH GOVERNMENT


0 टिप्पणियाँ