आवास से वंचित दंपति ने सड़क पर लेटकर किया हंगामा
Barabanki News... कोठी थाना क्षेत्र में प्रधामंत्री आवास के लाभ से वंचित एक दंपति ने विरोध का के लिए अनोखा तरीका चुना। आवास ना मिलने से नाराज ये दंपति बीच सड़क पर लेट गया। इसकी वजह से थोड़ी देर तर सड़क पर जमकर ड्रामा हुआ। काफी दूर तक जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने आकर दोनों को हिरासत में लिया। इसके बाद यातायात सुचारू से चालू हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के बक्करपुर मजरे मीरापुर गांव का अनुज कश्यप पुत्र भगौती प्रसाद कश्यप पत्नी सोनिया के साथ शुक्रवार दोपहर बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित केसरगंज चौराहा पहुंचे। दोनों सड़क के बीचों-बीच लेट गए। इसकी वजह से भीड़ एकत्र होने से यातायात बाधित हो गया। यातायात बाधित होने सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। फिर युवक को थाने लेकर पहुंचे और उसके विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की। प्रधान संतोष चौरसिया का कहना है कि नियमों के तहत ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा। सोनिया का भी नाम सूची में दिया गया है।
Barabanki News...
PM Awas
Agitation


0 टिप्पणियाँ