देवा मेला-2024 की रूपरेखा तय, अभेद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
18 अक्टूबर को डीएम की पत्नी करेंगी उद्घाटन
BARABANKI NEWS... देवा में हाजी वारिस अली शाह के पिता हाजी कुर्बान अली की याद में हर साल लगने वाले मेले की रूपरेखा तय हो गई। देवा मेले का उद्घाटन 18 अक्टूबर को होगा। 10 दिवसीय मेले में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व की तरह निर्धारित तिथियों में होंगी। मेले में इस बार रूप कुमार राठौर और अल्ताफ राजा जैसे मशहूर कलाकार अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे।
अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और देवा मेला सचिव, अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रसिद्ध सूफ़ी सन्त हाजी वारिस अली शाह के आस्ताने देवा शरीफ में इस बार भी देवा मेला 2024 शानदार और भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 18 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में परम्परागत रूप से खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। इस बार भी भव्य और दिव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस बार मेले की खास बात यह है कि यहां के मुशायरे का ये 100 वां साल है, हॉकी प्रतियोगिता का 97वां साल है, दंगल प्रतियोगिता का 99वां साल है। इसलिये इन कार्यक्रमों के महत्व को ध्यान रखते हुए भव्य और दिव्य आयोजन
किया जा रहा है।
मेला सचिव ने देवा मेला कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के विषय में मीडिया को जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार देवा मेला का शुभारंभ 18 अक्टूबर को जिलाधिकारी की धर्मपत्नी द्वारा किया जाएगा और समापन कार्यक्रम 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी द्वारा सम्पन्न होगा। समापन के समय होने वाली आतिशबाजी इस बार इको फ्रेंडली रहेगी। जायरीन की सुविधाओं के लिये पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया होंगी।
अभेद रहेगी देवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और ड्रोन से पुलिस करेगी निगरानी
देवा मेला 2024 की सुरक्षा व्यवस्था के विषय में एडिशनल एसपी चिरंजीवी नाथ सिंहा ने बताया कि देवा मेला 2024 की सुरक्षा व्यवस्था के मानक को इस बार उच्चीकृत और परिष्कृति किया है। इस बार यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। देवा मेला परिसर को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। राजपत्रित अधिकारी जोन के प्रभारी होंगे और सेक्टर में सीनियर्स इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी होंगे। देवा मेला के सम्पूर्ण परिसर को ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कवर किया जाएगा। इसका एक कंट्रोल रूम हेडक्वार्टर पर रहेगा और एक कंट्रोल रूम मेला परिसर में रहेगा। मेला में जो जायरीन आएंगे उन्हें किसी प्रकार की समस्या होने पर स्पेशल पुलिस भी उनकी हेल्प करेगी। यूपी पीआरबी के पर्याप्त वाहन रहेंगे। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिये विशेष प्रयास किये गए है। वाहनों के पार्किंग स्थल निर्धारित कर लिये गए है। वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की गई है। फायर सर्विस के लिये भी अलग से स्कीम बनाई है। मेडिकल सम्बन्धी मामले के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वार मेला में कैम्प लगाया जाएगा। साथ ही एम्बुलेंस और मेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी देवा को भी कॉफी अपडेट किया गया है। इस मौके पर एएसपी साउथ डॉ. अखिलेश नारायन सिंह, एसडीएम विजय त्रिवेदी और देवा मेला कमेटी के सदस्यगण सुपर वाइजर इक़्तेदार अहमद शक्कू एवं कार्यालय देवा सहायक शमीम अहमद वारसी साहित विभिन्न अखबार व चैनलों के प्रतिनिधि/ पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
BARABANKI NEWS
DEVA
DEVA FAIR
HAJI WARIS ALI SHAH
QURBAN ALI SHAH



0 टिप्पणियाँ