ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

बकरी पर हमला कर जंगली जानवर ने फिर किया लोगों को खौफजदह

 

जंगली जानवर ने बकरी पर किया हमला 
 वन विभाग की टीम पड़ताल में जुटी
BARABANKI NEWS...रामनगर विकासखंड के लोहटी जई में गांव में बीती रात एक जंगली जानवर ने बकरी पर हमला कर दिया। जंगली जानवर बकरी को खींचकर ले जा रहा था। बकरी के आवाज सुनकर घर के लोग जग गए और बकरी को किसी तरह छुड़ाया। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। 111 प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोहटी जई में गांव में बीती रात राजाराम गौतम के घर बंधी बकरी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर धान के खेत में ले जाने लगाा। बकरी की आवाज सुनकर राजा राम गौतम मुकेश गौतम और राम सिंह जाग गए और उन्होंने डंडे से जंगली जानवर को दौड़ाया। इसके बाद वो डर कर जंगल की ओर भाग गया।
मुकेश गौतम ने बताया कि जंगली जानवर के हमले से बकरी के पेट में काफी चोट आई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को गणेशपुर के ठाकुरद्वारा मंदिर के पास भी दो भेड़िए जैसे जानवर का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिला वन अधिकारी आकाशदीप और रेंजर रामनगर ने घटनास्थल का दौरा किय था और एक टीम गठित की, लेकिन भेड़िए का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि अगर भेड़िए को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह छोटे बच्चों और पालतू जानवरों पर हमला कर सकते हैं। प्रेम कोरी ने बताया कि घाघरा नदी के किनारे स्थित एक गुफा में वर्षों से कई भयावह जानवर रहते हैं। जो बकरियों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। रामननग रेक रेंजर के मुताबिक तीन टीमों को गांव में तैनात किया गया है और जल्द ही पता चल जाएगा की जंगली जानवर भेड़िया है या कोई अन्य।

BARABANKI NEWS
WILD ANIMAL
ATTACK
GOAT
TERROR
PANIC

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ