बाराबंकी। केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार का कार्यकाल झूठ और लूट से भरा पड़ा है। सरकार द्वारा जनता से किया गया हर वादा झूठा निकला है और जनता इनके झूठे वादे से पूरी तरह ऊब गई है। उक्त विचार विकास खंड देवा के मचौटी,पीरपुर,करौंदा,कंजवारा गांव में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादवा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने देश के नौजवानो, छात्रों,किसानों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। 2 करोड़ रोजगार का झांसा देकर सत्ता में आने वाले लोगो ने शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देकर छात्रों का भविष्य चौपट कर दिया। यह सरकार सिर्फ गरीबों में भय पैदा करने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से बुलडोजर चलावकर बेघर करने का काम कर रही है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवाकर सड़को का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीतम सिंह वर्मा,संतोष जायसवाल,कामता प्रसाद यादव,संदीप प्रजापति,विश्राम यादव,दीपक गुप्ता,विनय यादव,शिवकुमार,बाबुल मिश्रा,रवि यादव,विनोद यादव,शिवा यादव,राम दुलारे रावत,गुड्डू रावत,जैसीराम चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ