जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 5 नवम्बर को प्रातः 09 बजे से नगर के पैसार स्थित श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किया जाएगा। जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विषय - "एक राष्ट्र, एक चुनाव" है और इसमें 18-25 वर्ष के आयु तक के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवा निम्म लिंक पर अपने आवेदन कर सकते हैं।
https://mybharat.gov.in/vo/pages/event_detail?event_name=Viksit%20Bharat%20Youth%20Parliament%202026-27%2C%20DISTRICT-BARABANKI(U.P.)&key=981228040981
उन्होंने आगे बताया कि भाषण प्रस्तुत करने का समय 03 मिनिट होगा। इसमें भाग लेने के लिए MY Bharat portal पे पंजीकरण अनिवार्य है।
रश्मि शबनम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देश के समक्ष उपस्थित विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प की दिशा में अपनी भूमिका निर्धारित करने का अवसर प्राप्त होगा। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, रश्मि शबनम गुप्ता ने जनपद के समस्त युवाओं से अपील की के वे इस महत्वपूर्ण पहल में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला स्तर पर चयनित तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा जो कि विधान सभा में आयोजित किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ