ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki : SRMU में ‘हार्मनी 2K26’ का हुआ भव्य आयोजन, नवागत विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

 

प्रेस विज्ञप्ति
Barabanki News..... श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) में शनिवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘हार्मनी 2K26’ का भव्य आयोजन किया गया। ‘द मेट गाला’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक, फैशन शो और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक विविधता से सराबोर इस आयोजन का उद्देश्य नवागत विद्यार्थियों में आपसी सद्भाव, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर और समूह प्रस्तुतियों की प्रतियोगिताएं रहीं। मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता के निर्णायक ज़ारा शेख और गरिमा कक्कड़ ने दिव्यांश सिंह को मिस्टर फ्रेशर तथा रिया कार्की को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया। 

 विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी और कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए। कुल 14 समूहों में विभाजित विद्यार्थियों ने समूह प्रस्तुतियों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व फेस्ट इंचार्ज एवं वाणिज्य और अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. वीना सिंह ने किया। समूह प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फार्मेसी के ग्रुप-5 को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज जीवन की चुनौतियों, अनुभवों और आनंद को दर्शाने वाले एक मनोरंजक नाटक का मंचन भी किया गया, जिसने विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘बिट्स-द-बिट्स’ का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। 

इस अवसर पर कुलाधिपति इं.  पंकज अग्रवाल ने सन्देश भेजकर सभी को शुभकानाएं दी और कहा कि ‘हार्मनी’ नवागत विद्यार्थियों के लिए एक यादगार स्वागत समारोह है। यह आयोजन उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को सामने लाने के साथ उन्हें विश्वविद्यालय के एकजुट एवं प्रेरणादायक परिवार का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हार्मनी’ नवागत विद्यार्थियों के लिए एक उत्साहपूर्ण शुरुआत है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विश्वविद्यालय परिवार से जुड़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने कहा कि ‘हार्मनी’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नवागत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की संस्कृति एवं मूल्यों से परिचित कराने के साथ उनके सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल ने इसपर अपना विचार साझा करते हुए कहा कि हार्मनी विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। 

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा और फेस्ट इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने अपना विचार साझा किया, उन्होंने कहा कि हार्मनी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नवागत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करते हैं। हार्मनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नई संभावनाओं को तलाशने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। 

कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ निर्णायक मंडल में शामिल रहे। सेल्फी पॉइंट प्रतियोगिता में सस्टेनेबल डिज़ाइनर सुश्री पल्लवी, एंकरिंग में पेशेवर एंकर आज़म ख़ान, ड्रामा में अभिनेता एवं निर्देशक शुभम, गायन में वॉइस आर्टिस्ट एवं कंटेंट क्रिएटर श्री आर.जे. जलज तथा नृत्य प्रतियोगिता में कोरियोग्राफर एवं डांस टीचर सुश्री मुस्कान खत्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता का मूल्यांकन अभिनेत्री, इन्फ्लुएंसर एवं मॉडल सुश्री ज़ारा शेख तथा फैशन अकादमिक विशेषज्ञ एवं लाइफस्टाइल और लीडरशिप कोच गरिमा कक्कड़ ने किया। 

 वहीं, फैशन शो प्रतियोगिता में एक्सॉटिक अंशिका एंटरटेनमेंट की संस्थापक सुश्री अंशिका सिंह तथा पेजेंट कोच, फैशन कोरियोग्राफर एवं निर्देशक श्वेतांक प्रकाश निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। 

कार्यक्रम में आयोजन सचिव के रूप में डॉ. रोहित सिंह और इंजी. अंजली सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ संयोजकों में डॉ. अंदलीब ज़हरा, अदिति मिश्रा, लेफ्टिनेंट एम.ए. डॉ. नैन्सी गुप्ता, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, अनुपम पाल और इंजी. अभिषेक सक्सेना शामिल रहे। संयोजक के रूप में डॉ. मंजू भारद्वाज और डॉ. विमलेश ने योगदान दिया। वहीं, सह-संयोजकों में प्रशांत अवस्थी, गीतिका मिश्रा, तुषार पांडेय, श् सिंह, अवंतिका त्रिपाठी, डॉ. शिप्रा शुक्ला और दरवेश नारायण पाठक शामिल रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘बिट्स-द-बिट्स’ की प्रस्तुति तथा ‘हार्मनी 2K26’ के पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ