एलयूसीसी कम्पनी बंद, उपभोक्ताओं के फंसे लाखों रूपए
शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में एलयूसीसी कंपनी का कार्यालय बंद हो गया है। कंपनी में उपभोक्ताओं के लाखों रुपए फंसे हैं। कंपनी के फरार होने की भनक से निवेशकों के होश उड़ गए हैं। पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि 84 माह में पैसा दुगना करने का झांसा देकर एजेंट ने पैसा जमा करवाए थे।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया की किरन वर्मा का आरोप है कि उनके गांव के रामनरेश वर्मा ने फर्जी कंपनी द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी कंपनी एलयूसीसी चलाते हैं। 23 दिसंबर 2021 को उनको लालच दिया गया कि 1.25 लाख रुपए जमा करने पर 84 माह के बाद में 2.70 लाख रुपए मिलेंगे। झांसे में आकर महिला ने 1.25 लाख रुपए दिए। कुछ दिन बाद उन्हें एक लाख का बांड दिया गया। 25 हजार कम की बात कही, तो आरोपित ने कहा कि भुगतान होने पर मिलेगा। 2 अगस्त को रामनरेश पीड़िता के घर जाकर बांड अपडेट करने का झांसा देखकर बांड व आधार कार्ड ले गया। कुछ दिन बाद बांड वापस कर दिया। तमाम अफवाहें सुनकर 13 नवंबर की शाम को पीड़िता ने आरोपी से रुपए मांगने गई, तो उसके पुत्र अमन व गुलशन भड़क गए और भगा दिया। 20 नवंबर को रामनरेश व उसकी पत्नी अनारकली पुत्र गुलशन व अमन पुत्री लक्ष्मी वर्मा और दामाद देवेंद्र वर्मा आदि ने पुत्री वैष्णवी को गाली देते हुए मारा और हत्या की धमकी दी थी। पीडित महिला ने वहां से लौटकर कोतवाली पहुंची केस दर्ज करा दिया है।
आपको बता दें कि थाना सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर कस्बे में 5 वर्षों से एलयूसीसी का बोर्ड लगाकर कार्यालय संचालित किया जा रहा था। 15 दिनों से यहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहा है। कार्यालय बंद रहता है। जिसके बाद से कंपनी में पैसा जमा करने वाले विकास मौर्य, अजय, सुभम, आकाश आदि ने बताया कि समय पूरा होने के बावजूद कम्पनी पैसा वापस नहीं कर रही है। हम लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में कोतवाली बदोसराय थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Barabanki News
Company
defrauded
defrauding
lakhs
investors
senses

0 टिप्पणियाँ