ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला समन्वयक के जन्मदिन पर छात्रों को कराया विशेष भोजन

 

Barabanki News.... जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर विकासखंड निंदूरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) के तहत "तिथि भोजन" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों को विशेष भोजन के रूप में पूड़ी, छोले एवं खीर परोसी गई। 

 तिथि भोजन भारत की पीएम पोषण योजना के अंतर्गत एक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम है, जिसमें नागरिक, माता-पिता और दानदाता स्वेच्छा से जन्मदिन, वर्षगांठ और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों पर स्कूली बच्चों के लिए अतिरिक्त पौष्टिक भोजन, फल या पूर्ण भोजन प्रायोजित करते हैं या योगदान देते हैं। 

 विद्यालय में कुल पंजीकृत 110 छात्रों में से 85 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस विशेष तिथि भोजन का आनंद लिया। 

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रामसुधि, जिला समन्वयक एमडीएम डॉ. पीयूष,ई.एम.आई.एस. इंचार्ज पंकज वर्मा , जिला समन्वयक निपुण भारत श्री अमित श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक श्री सुयश और कपिल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने जिला समन्वयक एमआईएस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में मध्यान्ह भोजन योजना के प्रति उत्साह बढ़ता है एवं विद्यालय में उनकी उपस्थिति भी बेहतर होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ