ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: स्वातंत्रता दिवस पर ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत ने पुलिसकर्मियों में वितरित कीं पानी की बोतलें

 

Barabanki News... समाजिक संगठन ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत की जिला यूनिट ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगरवासियों की सुरक्षा के लिए लगातार सेवारत् पुलिसकर्मियों को पानी की बोतल और खाद्य सामग्री वितरित किया। ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत की इस पहल की तमाम पुलिसकर्मियों ने और आमजन ने खूब सराहना की।
अपने समाजिक दायित्वों के निर्वाहन के क्रम में शनिवार को ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत की जिला यूनिट ने सख्त गर्मी के बावजूद दिनभर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को पानी की बोतल और नमकीन के पैकैट वितरित किए। ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख चौराहों पर जा-जाकर वहां पर तैनात पुलिसकर्मीियों को ये सामान वितरित किया। सभी पुलिसकर्मियों ने प्यार मोहब्बत के साथ शुक्रिया अदा किया और ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत की सोच और सेवा के जज्बे की सराहना की। कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे मास्टर अब्दुल कवि ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस मकसद से हम लगातार तरह-तरह से समाज के विभिन्न सेवाओं में लगे लोगों की मदद और सेवा करते रहते हैं। इस मौके पर मौलाना इमरान नदवी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में ड्यूटी के दौरान ठंडा और साफ पानी मिलने में मुश्किल न हो इसलिए ये छोटी से कोशिश की गई है। ऑल इंडिया पया्म-ए-इंसानियत आगे भी इसी तरह के काम करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ