Barabanki News... भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार क ो सांसद तनुज पुनिया की अगुवाई में व वरिष्ठ नेता इरफान कुरैशी के दिशा निर्देश पर रक्तदान शिविर का अयोजन सांसद आवास से जिला अस्पताल में किया गया।
इस मौके पर सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, रक्तदान एक सबसे बड़ा दान होता है। हमारे रक्तदान से हमें शारीरिक फायदा तो होता ही है साथ ही समाज में उन तमाम जरूरतमंदों को मदद मिलती है। जो निजी ब्लड एजेंसियों से ब्लड नहीं ले पाते हैं। उन्हें जिला अस्पताल से सुविधानुसार निःशुल्क ब्लड प्राप्त हो जाता है। बहुत से ऐसे मरीज होते हैं जिनको तत्काल ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। ब्लड बैंक में जब ब्लड रिजर्व में रहेगा, तभी उन गम्भीर मरीजों को समय पर ब्लड प्राप्त हो सकता है। जबतक हम और आप रक्तदान नही करेंगे तबतक ब्लड बैंक में ब्लड रिजर्व उपलब्ध नही हो पायेगा। साथ ही रक्तदान से हमारे शरीर व जीवन में ऐसी बहुत सी बीमारियों को निष्क्रीय कर देता जिनकी सम्भावना होती है। जैसे हार्टअटैक, कैंसर, रक्तचाप, आदि प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। हम लोगों को चाहिए की हर 6 महीने पर एक यूनिट ब्लड जरूर डोनेट करें जिसमें 18 से 45 वर्ष के व्यक्ति इस श्रंखला में जरूर शरीक हों।
सांसद तनुज पुनिया की अगुवाई में रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से शिव बहादुर वर्मा, अजय रावत, अभय गौतम, शांती देवी गौतम, राम मिलन यादव, अमरीश पाल, दीपक रावत, नितेश रावत, अश्वनी चौधरी, सरवन यादव, नियाज अहमद, तरून चावला, फरीद अहमद, आकाश सिंह, जसवन्त यादव, आकाश सिंह, शुभम मिश्रा, शुभम वाल्मीकी, आदि लोगों ने रक्तदान किया।

0 टिप्पणियाँ