ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खड़गे के सम्मान में कांग्रेसी मैदान में, सांसद ने याद दिला दिया मध्ययुगीन इतिहास

 

Barabanki News... उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत कुछ असामाजिक एवं जातिवादी तत्वों द्वारा मंच के कथित शुद्धीकरण किए जाने की घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करती है। देश के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित दलित नेताओं में से एक का इस प्रकार अपमान करना न केवल खड़गे का व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह देश के करोड़ों दलितों, वंचितों, हमारे पवित्र संविधान और सामाजिक समरसता की मूल आत्मा पर एक गहरा प्रहार है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने शुक्रवार को नाका सतरिख चौराहे पर स्थिति बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किये। सांसद पुनिया ने कहा कि आधुनिक भारत में किसी जनसभा के बाद सिर्फ इसलिए मंच को धोना या उसका शुद्धीकरण करना कि वहां एक दलित समाज से आने वाले नेता ने भाषण दिया था, देश को मध्ययुगीन छुआछूत के अंधकार में धकेलने जैसा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम ऐसी किसी भी ताकत को देश के ताने-बाने को तोड़ने की अनुमति नहीं देंगे जो जाति के आधार पर किसी नागरिक या राजनेता को छोटा दिखाने की कोशिश करती है। मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में और इस सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर आपना विरोध दर्ज करायेगी।
मल्लिकार्जुन खडगे के जातिवादी एवं आरजकतत्वो के द्वारा किये गये कथित अपमान के विरोध में नाका सतरिख चौराहे पर स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने वालो में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, इरफान कुरैशी, आदर्श पटेल, सिकन्दर अब्बास रिजवी, जयन्त गौतम, मो0 इजहार एडवोकेट, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, संतशरण वर्मा, राम हरख रावत, अजीत वर्मा, जिया-उर-रहमान खान, अखिलेश वर्मा, आनन्द गौतम, सद्दाम हुसैन, विजय पाल गौतम, अरशद अहमद, सना मुही, तस्लीमन खान, जीशान, विजय बाहादुर वर्मा, फरहान किद्वाई, शिव शंकर शुक्ला, मोनू सिंह, रिंकू सिंह, अरविन्द वर्मा, मीरा गौतम, मुईनुद्दीन अंसारी, तरूण चावला, सै0 मुस्तफा दुर्गा प्रसाद वर्मा आदि मुख्यरूप से मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ