Barabanki News... अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री अनुपम अग्रावाल ने शनिवार को ऑल इंडिया जमीअत-उर-राइन के सदर और समाजिक कार्यकर्ता शमशाद अहमद राइन को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। शमशाद अहमद राइन को नवाबगंज तहसील का प्रभारी बनाया गया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने के बाद शमशाद राइन ने कहा कि वो इस संगठन के माध्यम से छोटे व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में और आसानी होगी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण के बाद शमशाद राइन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वो अपने संगठन ऑल इंडिया जमीअत-उर-राइन के माध्यम से छोटे व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारे संगठन हित भी कहीं ना कहीं इस संगठन से जुड़ते हैं। इसलिए इस संगठन से जुड़कर हम उनकी लड़ाई को अब बड़े स्तर पर लड़ सकते हैं। शमशाद राइन ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरा करने के लिए वो जी जान से कोशिश करेंगे।
इससे पहले सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रेस कांफ्रेस में संगठन मंत्री अनुपम अग्रावाल ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 3 सितंबर को होगा। जहां हम अपनी पुरानी मांगो उठाएंगे। उन्होंने प्रदेश में 29 जून को भामा शाह की जयंती पर व्यापारी दिवस घोषित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद अदा किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर व्यापुारी दिवस निर्धारित करने की मांग की। अनुपम अग्रावाल ने मांग की जीएसटी अदा करने वाले व्यापारियों के लिए 10 लाख तक कैशलेस इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों को बुरे समय में कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्री स्तर पर शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनवाने की मांग की, ताकि बाजार में आने वाली महिलाओं को सुविधा हो सके। इस अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंकज जैन, जिला महामंत्री हारून वारसी, जिला उपाध्यक्ष रमापति, जिला उपाध्यक्ष शरद जैन, नगर महामंत्री दिनेश पाठक ने भी व्यापारियों की समस्याओं पर पेश किया और उनके समाधान की मांग की।

0 टिप्पणियाँ