Barabanki News... महिलाओं को सशक्त और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाजिक संस्था ग्यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन की तरफ से महिलाओं पर आधारित मैगजीन "मुमताज" का विमोचन नगर के एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। इस मौके पर लखनऊ और बाराबंकी की महिलाओं को सश्कत करने में लगीं तमाम महिलाओं ने मौजूद रहीं।
इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि महिलाओं का ताज सा लग रही है, मुमताज पत्रिका। उन्होंने इस पहल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि मैं इरम किदवई के कामों को देखकर बहुत खुश हूं। उन्होंने भरोसा दिया कि उनके लायक जो भी काम होगा वो उसे पूरा करने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इरम किदवई काम कर रही हैं। इसका सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और इनके समूहों की मदद होनी चाहिए, क्यूंकि इनका काम अगर राष्ट्र स्तर पहर पहुंचेगा तो बहुत अच्छा होगा।
ग्यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष और मुमताज पत्रिका की संपादक इरम ग्यास किदवाई ने कहा कि इस मैगजीन को लाने का मकसद महिलाओं के संघर्ष, उनकी सोच और विचारों को मंच देना है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के इस दौरान में किताबों के प्रति खत्म होते रुझान को दोबार जगाना है। उन्होंने कहा कि मुमताज का मतलब श्रेष्ठ होता है और महिलाएं भी श्रेष्ठ होती हैं। उन्होंने बताया कि ये मैगजीन मासिक होगी।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता और ग्यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन की मेंबर शहाना सिद्दीकी ने इस पहल के लिए इरम ग्यास किदवई को मुबारकवाद पेश की। उन्होंने कहा कि इरम किदवई ने महिलाओं को एक मंच प्रदान किया है। इसके जरिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा मैगजीन हम लोगों को बहुत उम्मीद है कि ये बहुत कामयाब होगी।

0 टिप्पणियाँ