ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गौरी यादव जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, सांसद ने योगदान को किया याद

 

Barabanki News... जिले के मौथरी गांव स्थित एसडीई एकेडमी में दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी गौरी यादव की जयन्ती पर छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं और विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुये नमन किया और उनके वय्कतित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सांसद तनुज पुनिया ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी गौरी यादव बहुत ही कर्मठ संघर्षशील समाज सुधारक महिला नेत्री थी। समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान थी। वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई बड़े पदों पर सुशोभित रही और उनकी कार्यशैली काफी प्रभावशील रहती थी। इस अवसर पर एसडीई एकेडमी में बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसमें गौरी यादव स्मृति दौड़ के साथ विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। इस अवसर पर विजेता छात्र छात्राओं को सांसद तनुज पुनिया ने प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पुरुस्कारों से सम्मानित किया।
सामाजिक सहकारिता को बढ़ावा देने वाले इस सराहनीय आयोजक के लिये गौरी यादव फाउण्डेशन के अध्यक्ष अनुराग यादव ने संकल्प लेते हुये कहा कि, आने वाले समय में गौरी यादव फाउण्डेशन को शिखर की ओर ले जाने का कार्य पूर्णता ईमानदारी व संघर्ष के साथ करता आया हूं और करता रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, एड0 मोहम्मद इजहार, प्रधान विनोद यादव, सन्तशरण वर्मा, जियाउर्ररहमान, श्रीकान्त मिश्रा, मनीष यादव, राम हरख रावत, अजीत वर्मा, प्रशान्त सिंह, आर0डी0 राव, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ