ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: समाजवाद के गढ़ में हर तरफ हुआ लाल सलाम

 

Barabanki news.... ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के 90वा स्थापना दिवस झण्ड़ारोहण के साथ शुरु हुआ। गांधी भवन मे आयोजित 2 दिवसीय स्थापना दिवस की शुरुआत पैदल मार्च कार्यक्रम से हुई। 23 राज्यो से आये छात्रो ने गांधी भवन से पैदल मार्च करते हुये पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चैराहा होते हुये नाका सतरिख चैराहे पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और पुनः पैदल मार्च करते हुये गांधी भवन मे पहंुचा। तत्पश्चात 23 राज्यो से आये अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम के शुरुआती दौर मे एआईएसएफ का गीत प्रस्तुत किया गया।

 छात्रो को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव  अमरजीत कौर ने कहा कि भारत के पहले छात्र संगठन के रूप में एआईंएसएफ का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवशाली इतिहास रहा है। हेमू कालानी, कनकलता बरुआ और एआईंएसएफ के कई अन्य साथियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभा को सम्बोधित करते हुये शिवा रेड्डी ने कहा कि एआईंएसएफ की स्थापना 12 अगस्त 1936 को लखनऊ में हुई थी। उसी साहस, ऊर्जा और संघर्ष की भावना के साथ एआईंएसएफ आज भी सार्वजनिक शिक्षा और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। तो वही एआईएसएफ नेता रोशन कुमार ने कहा कि आज छात्रो को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। तो वही विश्वजीत कुमार ने छात्रो की एकता और उनकी बुलंद आवाज को लेकर एआईएसएफ ने हमेशा संघर्ष किया है। 

 इसी दौरान सिक्ख काउसिंल आॅफ इंड़िया के पदाधिकारियो ने जनपद प्रधान जसबीर सिंह बग्गा के नेतृत्व मे उप प्रधान अमरजीत सिंह कालरा, मंदीप सिंह बग्गा, सरदार जितेन्द्र सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, परमवीर सिंह राकी, डा0 शैलेद्र सिंह, आसिफ अहमद खान, शैलेन्द्र चोपड़ा, भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की ने राष्ट्रीय महासचिव टेªड यूनियन श्रीमती अमरजीत कौर को तलवार व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित भी किया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश श्रीं रंगराजन, बृजमोहन वर्मा, विनय सिंह, प्रवीण वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मुजम्मिल जाहिद अली, उपाध्यक्ष नोमान खान, अरुण प्रकाश, प्रदेश सचिव सतीश कुमार, सह सचिव चन्द्रभान, अभिषेक वर्मा, मनीष चैधरी, रीना मोर्य, आलोक कुमार, आदित्य वर्मा, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ