ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कांग्रेस के संगठन सृजन में लोगों के भी लिए जाएंगे सुझाव

 

Barabanki News... कांग्रेस पार्टी का जिले से लेकर बूथ तक संगठन पूरी तरह से सक्रिय और असरदार हो इसके लिए पार्टी ने नई रणनीति तय की है। इसके लिए कांग्रेस आमजन से भी राय लेगी। इसके साथ ही कई नए मानक भी तय किए हैं।


   

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश के हर जिले में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत संगठन को तीव्र गति प्रदान करनी है। उसी में जिला कांग्रेस संगठन जिले से ब्लाक स्तर तक परिवर्तित होना है। जिसमें मैं कल तमाम वरिष्ठ कांग्रेसीगणों से उनकी विचारधाराओं से अवगत हुआ। आज संगठन के समस्त फ्रंटल, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के उन तमाम पदाधिकारीगण साथ ही ब्लाक अध्यक्षों से आज वार्ता होगी। जिसमें वन बाई वन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगणों से जिले के कांग्रेस के अध्यक्ष के बारे में सुझाव एवं फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के भी सुझाव पे चर्चा होगी। जिसका एक प्रारूप तैय्यार किया गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष का आवेदन एवं जिला कमेटी का आवेदन मांगा गया है।

 

इस दौरान स्थानी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि जिला संगठन का एक एक कार्यकर्ता बड़ा ही सक्रीय निष्ठावान व संघर्षशील है। संगठन में जो भी परिवर्तन होगा निष्पक्ष व स्पष्ट होगा। जिसमें जिले से लगाके प्रदेश कार्यालय तक का न कोई दबाव होगा न कोई सोर्स सिफारिस क्योंकि संगठन की रीढ़ की हड्डी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता है। चुनाव के समय सही मायने में सगठन की लड़ाई संगठन का बूथ अध्यक्ष लड़ता है। और मैं बचनबद्ध हूं कि संगठन व जनपद बाराबंकी का आम जनमानस के साथ निष्पक्ष अपनी विचारधारा रखूंगा। मैं जाति व धर्म पर नही अपने कर्मों पर विश्वास रखता हूं। पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी ने जिस प्रकार निष्पक्ष जनपद बाराबंकी में संघर्ष किया है और विकास की गंगा बहाई है, मैं उन्ही के पद्चिन्हों पर चलने वाला उनका बेटा तनुज पुनिया हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ