ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki:तख्त -ओ- ताज बदलने के लिए CPI की रैली, जिले से पहुंचेंगे बड़ी तादाद में कॉमरेड

 

Barabanki News... भ्रष्टाचार, पेपर लीक और केंद्र की तमाम जन विरोधी नितियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए जिले से भी बड़ी तादाद में CPI के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। ये जानकारी CPI के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। 

 प्रेस कांफ्रेंस में सुमन ने कहा कि देशभर से बहुचर्चित राम मंदिर निर्माण में भूमि खरीद से लेकर निर्माण तक चोरी और निर्माण के बाद मंदिर में चन्दा चोरी, सत्तारुढ़ दल ने की है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे लागत लगभग 4500 करोड़ रुपये लगभग 90 कि०मी०, उद्घाटन के 10 दिन बाद सम्पूर्ण सड़क गड्डा एक्सप्रेस-वे में बदल गई है। बगैर प्रयोगशाला परीक्षण के पेट्रोल में इथेनाल की 20 प्रतिशत मिलावट करके करोडों वाहनों को बेकार करने का काम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नियंत्रित व प्रशिक्षित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे आयाम तोड़ दिये। 

सुमन ने कहा कि नीट यूजीसी परीक्षा सहित सभी प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर सत्तारुढ़ दल ने अरबों रुपये जमा कर लिये है, उत्तर प्रदेश मे संधी विधायक बेदीराम पेपर लीक करवाने का सरगना है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों ने सरकारी नियुक्तियों को बंद कर पढे लिखे बेरोजगार नौजवानों की मंडी देश भर में स्थापित कर दी है, जिससे बहुराष्ट्रीय व बड़ी कंपनियों को सस्ते दामों पर कर्मचारी मिल सकें हद तो यहां तक हो गई है कि इंजीनियर की तनख्वाह 9 से 10 हजार तक हो गई है। इन कम्पनियो के भ्रष्टाचार से अर्जित धन से भारतीय जनता पार्टी व संघ कार्यालय बनवा लिये है जिनकी कीमत कई लाख करोड रुपये है। यह कुछ उदाहरण इनके बेईमानी एवं भ्रष्टाचार के हैं पूरा देश लुट गया है आर्थिक स्थित बदहाल है

 पार्टी जनता से आव्हान करती आइये हम आप देश को भाजपा मुक्त, संघ मुक्त करने के लिए 01 सितम्बर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली चलें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार सचिव बृजमोहन वर्मा कोषाध्यक्ष शिव दर्शन वर्मा किसान सभा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह मुनेश्वर प्रेम चंद वर्मा रामनरेश वर्मा सच्चिदानंद श्रीवास्तव दीपक शर्मा संदीप तिवारी अजय वर्मा एआई एस एफ जिला अध्यक्ष महेन्द्र यादव व जमीलुररहमान जितेंद्र श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ