Barabanki News… जिले में किसानों को आसानी से खाद मिलने और इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के प्रशासन के दावों की पोल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने खोल दी है। वायरल वीडियो में एक साधन सहकारी समिति में रात के अंधेरे में चोरी चुपके खाद की कालाबाजारी का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मवैया मझगवां का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साधन समिति के सचिव के कक्ष के सामने के गोदाम नंबर एक से कुछ मजदूर खाद की बोरी लाकर बाहर निकालते नजर आर रहे हैं। इस दौरान कैमरे में कुछ लोग भी कैद होते हैं। वीडियो बनाने वाले से हो रहे वार्तालाप से साफ स्पषट होता है कि रात के अंधेरे में खाद की बोरियों के साथ कुछ खेल जरूर किया जा रहा है। क्यूंकि वीडियो में एक शख्स ये कहते सुना जा रहा है कि तुम तो हमें फंसवाने में लगे हुए हो।
वायरल वीडियो ने कृषि विभाग के दावों की पोल खोल दी है। कृषि विभाग का दावा है कि किसानों को तय दर पर आसानी से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि वायरल वीडियो में जो कुछ हो रहा है, वो दावों से इतर है। दूसरी तरफ ये खबरें आम हैं कि कई-कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। विपक्षी दल भी इसे लेकर लगातार सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते रहते हैं। किसानों के भी यही आरोप हैं ति साधन सहकारी समिति सचिव दिन में यूरिया खाद नहीं होने की बात कहकर किसानों वापस को कर देते हैं और रात के अंधेरे में चुनिंदा लोगों को महंगे दामों पर यूरिया खाद की बिक्री करते हैं।

0 टिप्पणियाँ