ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki पूर्व MLC ने राम भक्तों की सेवा के लिए शुरू की रामरथ बस सेवा, लोध्शवर महादेव और अयोध्या धाम के कराएगी मुफ्त दर्शन

 

Barabanki News... जिले के पूर्व एमलसी हरगोविंद सिंह राम भक्तों की सेवा के लिए बड़ी पहल की है। पूर्व एमएलसी ने अयोध्या दर्शन करने जाने वालों के लिए मुफ्त बस सेवा की शुरूआत की है। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रदेश महामंत्री संजय राय ने रामरथ बस सेवा को भगवा झंडा दिखाकर शुभारंभ किया।
आपको बता दें रामरथ सेवा के शुरू होने से राम भक्तों को अयोध्या दर्शन में काफी आसानी होगी। निःशुल्क रामरथ सेवा लोधेश्वर धाम, महादेवा, रामनगर, से श्रीराम मंदिर, अयोध्या धाम को जाएगी। रामरथ सेवा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को लोधेश्वर धाम से अयोध्या धाम तक सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा की सेवा प्रदान करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने रामरथा सेवा को भगवा ध्वज दिखाकर शुभारंभ करने के बाद पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के राम भक्तों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की इस सेवा से राम भक्तों और महादेव के भक्तों की यात्रा सुविधाजनक और सुगम होगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी उपस्थिति रही और सभी ने पूर्व एमएलसी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनायें दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ