ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जमीलुर रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज की होनहार छात्राओं को फरज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने किया सम्मानित

 

Barabanki News... फरज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी शहर के सिविल लाइऩ स्थित जमीलुर रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज की बोर्ड परीक्षा-2026 की होनहार छात्राओं को सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ एएच उस्मानी ने तमाम होनहार छात्राओं को फूल माला, उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जमीलुर रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज इस साल हाईस्कूल में सबसे ज़्यादा अंक हासिल करने वाली शाहिस्ता सना पुत्री अली हसन, दूसरे स्थान पर रहीं प्रीति यादव पुत्री कल्लू, तीसरे नंबर पर अनामिका पुत्री सीता राम, इंटरमीडिएट में सबसे ज़्यादा अंक लाने वाली रशा बानो पुत्री शमसुद्दीन, दूसरे नंबर पर फ़िज़ा पुत्री इश्तियाक, तीसरे नंबर पर उम्मे रुश्दा पुत्री मुहम्मद इरफ़ान को ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ एचएच उस्मानी और दूसरे पदाधिकारियों ने फूल माला, उपहार और प्रमाण देकिर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल सदफ़ इमरोज़, रिटायर्ड प्रिंसिपल इक़बाल इशरत, कॉलेज के टीचर और स्टूडेंट्स, ज़ैनब नदीम, ऐमन उस्मानी, आमिर उस्मानी, चंदन और अफ़्फ़ान मौजूद थे। सभी लोगों ने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढाई कर और परिवार के साथ जिले और देश प्रदेश का मान बढ़ाने की नसीहत दी।
फरज़ाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट डॉ. सेइच उस्मानी ने अपनी स्वर्गीय पत्नी के नाम पर 5,000 रुपये का एक सम्मान, फरज़ाना बेगम लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड देने का ऐलान किया। यह अवॉर्ड इंटर के उस स्टूडेंट को दिया जाएगा जो कॉलेज एग्जाम में टॉप करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ