Barabanki News.... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद रविवार को जिले के विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण कर रहे हैं। शंकराचार्य का सुबह ही जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से उनका स्वागत किया, तो वही दूसरी तरफ शंकराचार्य को लेकर के राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। शंकराचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शंकराचार्य ने गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की अपील की है और बीजेपी सरकार पर सवाल खड़ा किए हैं । उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वो बीजेपी सरकार उखाड़ फेंकने निकले हैं। शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से इस देश की राजनीति चल रही है। उस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि लगातार उनके द्वारा गौ रक्षा को लेकर के कार्य किया जा रहे हैं। जब एक तरफ महाराष्ट्र की सरकार अपने प्रदेश में गाय को माता का दर्जा दे सकती है, तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गाय को माता का दर्जा क्यों नहीं दे रही है। यह सबसे बड़ा सवाल है। वहीं मुसलमान ने भाईचारा दिखाते हुए गाय को पशु कहना छोड़कर के उसे अपनी माता मान लिया है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे के लिए गाय को अपना माता मान रहे हैं और बकरीद में उन्होंने कोई गौ हत्या नहीं की है। इसके लिए शंकराचार्य ने कहा कि मैं मुसलमान की जितनी प्रशंसा करूं वह कम है। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो अपने आप को हिंदू सरकार बता रही है। वह गाय को माता मानने को तैयार नहीं है। उसे पशु कह रही है जबकि गाय को पशु कहना नरक जाने के बराबर है। इसीलिए मै अपना पूर ज़ोर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ने में लगा दूंगा और गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिला कर रहूंगा ।

0 टिप्पणियाँ