Barabanki News... जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन और पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रसियो ने किसानों की समस्याओं एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ते बिजली के बिल के सम्बन्ध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रे्षित किया।
अति0 मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र विक्रम सिह को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कराया कि पूरे जनपद में किसान खाद को लेकर ़त्राहि-़त्राहि कर रहा है। खरीफ की फसल की बुआई एवं रोपाई के समय यूरिया एवं डीएपी खाद की भारी कमी से किसान बेबस है। कई पात्र किसानो को पॉस मशीन में अंगूठे का सत्यापन (फिंगरप्रिन्ट) न होने के कारण खाद उपलब्ध नही हो पा रही है जिससे किसानो को कृषि कार्यो में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है तथा दूगने व तीन गुने दामों पर कालाबाजारी से खाद खरीदने पर विवश हो रहा है। साथ ही जनपद के कई पेट्रोल पम्पो पर डीजल की किल्लत की वजह से सिंचाई व ट्रेक्टरों को पर्याप्त मात्रा में डीजल न मिलने के कारण किसानों में भारी चिन्ता व्याप्त है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कहा कि प्रदेश व जनपद मे लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरों के अनेक उपभोक्ताओ द्वारा अत्याधिक बिजली बिल की शिकायते प्राप्त हो रही है महंगाई के इस दौर में बढते बिजली बिल अतिरिक्त आर्थिक बोझ सरकार द्वारा डाला जा रहा है। पूरे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ को विना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से कनेक्शन का भार बढाकर अनुमानित विद्युत बिल बढाकर उपभोक्ताओ को भेजा जा रहा है। हम सभी कांग्रेसी जन निम्न विन्दुओ पर ठोस कार्यवाही कराये जाने के निर्देश राज्य सरकार को देने का आग्रह करते है।
1. किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद तत्काल उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं।
2. खाद वितरण केन्द्रो पर पॉस मशीन में बायोमैट्रिक सत्यापन में आ रही समस्या को दूर किया जाये जिससे किसानो को ऊँचे दामो पर खाद न लेना पडे।
3. जनपद के पेट्रोल पम्प पर डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाये
4. स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
5. किसानों एवं आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालो में मुख्यरूप स पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, उत्तर प्रदेश पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, मो0 इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव, एडवोकट, आदर्श पटेल, अजीत वर्मा, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मो0 इजहार एडवोकेट, शिव बहादुर वर्मा, आर0डी0 राव, रामहरख रावत, कमल भल्ला, मो0 अरशद, सना मुही, कौशल किशोर वर्मा, मो0 जीशान सोशल मीडिया प्रभारी, जसवन्त वर्मा, शबनम वारिस, अखिलेश वर्मा, मीरा गौतम, रमेश कश्यप, देवेन्द्र सिंह मोनू, मुईनुद्दीन अंसारी, राकेश तिवारी एडवोकेट, अरशद अहमद आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ