ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विजय जुलूस निकलकर पूनिया ने कर दी मोदी सरकार के लिए बड़ी भविष्यवाणी

 

Barabanki News... केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रो की विजय के उपलक्ष में जिला व नगर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में नगर के सतरिख नाका चौराहे स्थिति बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष विजय मार्च का अयोजन किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि जिस प्रकार निहत्थे छात्र-छात्राओ पर मोदी सरकार ने पुलिस के बल पर लाठियां भांजी है वह खुलेआम लोकतंत्र की हत्या है धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा सरकार का एक षडयंत्र है आज पूरे देश केवल जंतर मंतर पर ही नही छात्राओ की गंूज देश के अन्य राज्यो में पहुंची है जिससे सरकार की नींदे हराम हो गयी है। 

पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि यह तो आंदोलन की शुरूआत हुयी है अभी तो एक त्यागपत्र हुआ है। पेपर लीक पर अभी मोदी सरकार की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानो की समस्याए, बेरोजगारी, हत्या एवं बलात्कार आदि पर नौजवानो और किसान व आमजनमानस का जिस दिन आन्दोलन शुरू हो गया, उस दिन पूरी की पूरी मोदी सरकार को अपनी नाकामी को छुपाते हुये त्याग पत्र देने पर मजबूर होना पडेगा। 

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि वर्तमान सरकार में निहत्थे छात्रो, लाचार किसानो व देश की माताओ बहनो पर जिस प्रकार 12-13 सालो में लाठियां भांजी गयी वह इससे पहले कभी भी नही हुआ जब देश गुलाम था तब यह अत्याचार अंग्रेजो द्वारा किया गया था। 

 छात्रो की विजय के उपलक्ष गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महातमा गांधी के प्रतिमा तक शांतिपूर्ण विजय मार्च में मुख्यरूप से पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवला, शिव शंकर शुक्ला, नईम सिद्दीकी, के0सी0 श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, अजीत वर्मा, कोैशल किशोर वर्मा, अफाक अली, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत सिकन्दर अब्बास रिजवी, विजयपाल गौतम, अजय रावत, पंकज यादव, सना मुही, देवेन्द्र सिंह मोनू, फरान किद्वाई, अरशद अहमद, शिवराज यादव, मुईनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, तरूण चावला, राजेन्द्र सोनी, श्रीकान्त मिश्रा, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, कमल भल्ला, तस्लीमन खान, प्रीति शुक्ला, शइस्ता अख्तर, गोपी, सद्दाम, संतशरण वर्मा, जयंत गौतम, शिव बहादुर वर्मा, रिंकू सोनी, मोनू वर्मा, शबनम वारिस, मुरलीधर, फरीद अहमद, मीरा गौतम, आरिफ करपिया, दिलशाद वारसी, मुइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ