ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मुफ्त चिकित्सा शिविर, गरीबों के लिए वरदान-गोप

 

Barabanki News... महंगाई के इस दौर में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर किसी वरदान से कम नहीं। आर्थिक संकट का सामना कर रहे बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए ऐसे शिविर जीवन रक्षक साबित होते हैं ऐसे आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर के पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में ईदगाह कमेटी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में व्यक्त किए। गोप ने शिविर में सहयोग प्रदान कर रहे डॉक्टर एवं परामर्श प्राप्त कर रहे मरीजों का हाल भी जाना। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मुफ्त चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन आज के दौर में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इन चिकित्सा शिविरों में मुफ्त जांच परामर्श और दवाइयां उपलब्ध हो जाने के साथ लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ती है। इस प्रकार के आयोजनों से गरीब परिवारों पर इलाज का बोझ कम होता है। समय पर बीमारी का पता चल जाता है। जिससे गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज समय से हो जाने पर मरीज को तत्काल राहत भी मिल जाती है। अंत में गोप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व समाजसेवी उमेर किदवई जी ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी को माला फूल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी उमेर किदवई, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार हशमतउल्ला, अजय वर्मा बब्लू, ताज बाबा राइन, मुक्तदिर अंसारी, इरफान कुरैशी, हुमायूं नईम खान, मुजीब अंसारी, मोहम्मद आसिफ, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ